You are currently viewing सोने की कीमत: जानिए अपने शहर में सोने की कीमत

सोने की कीमत: जानिए अपने शहर में सोने की कीमत

सोने की कीमत: जानिए अपने शहर में सोने की कीमत

अगर आपने सोने में निवेश करने करने का मन बनाया हैं या अपने लिए सोने की ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं, तो आपको खरीदारी से पहले कुछ बातों की जानकारी होनी आवयश्यक है भारत में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत देखें तो पहले  इन दोनों की कीमत की तुलना करें। भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 86,000 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 78,770 रुपये है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में शुक्रवार से थोड़ी गिरावट देखी जा रही है. शुक्रवार को गिरावट होने के बाद शनिवार को स्थिरता थी लेकिन आज फिर सोने की कीमत गिरावट हुई। लगातार हो रही गिरावट से ग्राहकों को राहत मिल रही है। इधर चांदी की कीमत पिछले कई दिनों से एक ही रेट पर बनी हुई है। कीमतों में गिरावट के बाद बाजार में लोगो की संख्या बढ़ने लगी, फिर से दाम ना बढ़ जाए, इस वजह से लोग खरीदारी करने आ रहें है। शादियों के सीजन को देखते हुए गहनों की खरीदारी में बढ़ोतरी हुई है। ज्वैलर्स का कहना है कि ग्राहक इस गिरते दाम का फ़ायदा उठाने के लिए लोग ज्यादा मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. लेकिन , बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को बाजार खुलते ही फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। तब तक ग्राहकों को लाभ उठा लेना चाहिए।

भारत के अलग अलग शहरों में आज कितनी है सोने की कीमत?

शहर 24 कैरेट सोने के दाम (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोने के दाम (₹/10 ग्राम)
हैदराबाद 86,670 79,400
केरल 86,670 79,400
कोच्चि 86,670 79,400
कोलकाता 86,670 79,400
मंगलूरु 86,670 79,400
मुम्बई 86,670 79,400
मैसूर 86,670 79,400
पुणे 86,670 79,400
विशाखापट्टनम 86,670 79,400
नासिक 86,700 80,140
अहमदाबाद 86,720 79,450
बैंगलोर 86,720 79,450
भोपाल 86,720 79,450
वडोदरा 86,720 79,450
अमृतसर 86,820 79,550
चेन्नई 86,820 79,550
दिल्ली 86,820 79,550
फरीदाबाद 86,820 79,550
गुड़गांव 86,820 79,550
मेरठ 86,820 79,550
भुवनेश्वर 87,390 80,110
कोयंबटूर 87,390 80,110
मदुरई 87,390 80,110
नागपुर 87,390 80,110
विजयवाड़ा 87,390 80,110
पटना 87,440 80,160
सूरत 87,440 80,160
चंडीगढ़ 87,540 80,260
जयपुर 87,540 80,260
कानपुर 87,540 80,260
लखनऊ 87,540 80,260

4o

24 कैरेट सोना क्या होता है ?

हम लोग आम बोलचाल की भाषा में भी बोलते है की ये 24 कैरेट शुद्ध आदमी है लेकिन आज हम असली सोने के इस 24 कैरेट टर्म के बारे में जानने वाले हैं। सोने को सबसे शुद्ध धातु माना जाता है। अगर 24 कैरेट सोना है समझ लीजिए की वो 99.9 प्रतिशत शुद्ध है।

  • इसमें किसी अन्य धातु को नहीं मिलाया जाता।
  • 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार को बनाने में किया जाता है। सोने के लिए कई तरह के शुद्धताएँ भी होती हैं और इन्हें 24 कैरेट की तुलना में मापा जाता है।
  • 24 कैरेट सोना ज्यादा चमकता है।
  • इसकी चमक से ही पता चल जाता है कि यह 24 कैरेट का सोना है। शुद्ध होने की वजह से 24 कैरेट सोना 22  कैरेट की तुलना में ज्यादा महंगा होता है।
  • 24 कैरेट के सोने से जूलरी नहीं बनायी जा सकती, क्योकि इसमें कोई भी धातु नहीं मिलाने के कारण यह बहुत लचीली होते है जिससे कारण इसे किसी आकर में ढाल पाना संभव नहीं है।
  • 24 कैरेट सोना शुद्धता के मामले में टॉप पर आता है। यह 99.99 फीसदी शुद्ध गोल्ड होता है या इसे खरा सोना भी बोल सकते है। 24 कैरेट सोना ईंट या सोने की पट्टी के रूप में मिलता है। जो लोग सिर्फ निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, वे 24 कैरेट के सोने की ईंटें या पट्टी खरीद सकते हैं।

22 कैरेट सोना क्या होता है ?

  • 24 कैरेट के सोने से जूलरी नहीं बनायी जा सकती, क्योकि इसमें कोई भी धातु नहीं मिलाने के कारण यह बहुत लचीली होते है जिससे कारण इसे किसी आकर में ढाल पाना संभव नहीं है।
  • 22 कैरेट सोना ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 22 कैरेट में दो पार्ट्स सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल होता है। अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से सोना अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है।
  • 22 कैरेट सोना 91.67 प्रतिशत शुद्धता होता है।
    इसे बनाने में तांबे, जस्ते और चांदी जैसी दूसरी धातुओं का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस कारण 22 कैरेट का सोना ज्वैलरी के लिए आदर्श माना जाता है।
  • इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।

यह भी पढ़े CBSE Exam Today: आज होगा 44 लाख भविष्य का फैसला

CBSE Board Exam 2025: जाने कैसे करे तैयारी ?

 

Leave a Reply